RRC SCR Recruitment 2024 : इन्डियन रेलवे ने खिलाडियों के लिए निकाली भर्ती, 21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

 RRC SCR Recruitment 2024 : भारतीय रेलवे ने स्पोर्ट्स प्लेयर के लिए भर्ती निकाली, 22 जुलाई 2024 से रेलवे की भर्ती के लिए उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार ऑफिशल वेबसाइट पर rrcser.co.in  पर आवेदन कर सकते हैं। एजूकेशन,आयु सीमा तथा सैलरी संबंधी जानकारी नीचे दी गई है।

RRC RECRUITMENT 2024


RRC SCR Recruitment 2024 : नोटिफिकेशन 
रेलवे के स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती के लिए बैडमिंटन, खो खो,वालीबाल,वेटलिफ्टिंग,साइक्लिंग आदि खेल से जुड़े प्लेयर आवेदन कर सकते हैं।आरक्षित वर्ग के लिए किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई।

RRC SCR Recruitment 2024 : खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके खिलाड़ियों के लिए रेलवे ने सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका दिया है। रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे की भर्ती के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती 22 जुलाई 2024 से 21 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

RRC SCR Recruitment 2024 : शैक्षिक योग्यता 
रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती के लिए अभ्यार्थी को 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई पास होना आवश्यक हैं। शिक्षा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ही होनी चाहिए।

RRC SCR Recruitment 2024 : आयु सीमा 
रेलवे ने खिलाडियों की भर्ती के लिए जो आयु सीमा निर्धारित की हैं। वह न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी
RRC SCR Recruitment 2024 : सैलरी 
रेलवे ने जो स्पोर्ट्स कोटे के लिए भर्ती निकाली हैं। इसमें जो उम्मीदवार भर्ती के लिए सेलेक्ट होंगे उन्हें पदों के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। सैलरी जो निर्धारित की हैं वह 5200/- से 20200/- हैं।

RRC SCR Recruitment 2024 : चयन प्रक्रिया 
रेलवे स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन गेम स्किल, फिजिकल फिटनेस और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करें के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post